कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की बीबीए एलएलबी द्वितीय वर्ष की जयंति गुप्ता और बीबीए एलएलबी तृतीय वर्ष की उर्मिला ने अपनी मेहनत और समर्पण से गणतंत्र दिवस परेड में चयनित होकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।जयंति गुप्ता का चयन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए भी हुआ है, जो विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे शहर को गर्व से भर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दोनों छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि जयंति और उर्मिला की इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। उनकी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। कुलपति ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विश्वविद्यालय की एनसीसी आर्मी विंग की इंचार्ज मयूरी सिंह ने कहा कि जयंति और उर्मिला की इस उपलब्धि ने हमें प्रेरित किया है। उनकी मेहनत और समर्पण ने हमें दिखाया है कि कुछ करने की ठान लो तो मंजिल मिल ही जाती है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में देश भर के सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट्स भाग लेते हैं, और सीएसजेएमयू की छात्राओं का चयन एक बड़ी उपलब्धि है।
यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम
नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) एक वार्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है जहां भारत के एनसीसी कैडेट्स मित्र देशों की यात्रा करते हैं, और उन देशों के कैडेट्स भारत आते हैं। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना, मित्रता बनाना और विभिन्न देशों के युवाओं के बीच विचारों को साझा करना है, जिससे वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा मिले। चयन गणतंत्र दिवस शिविर में कैडेट के प्रदर्शन पर आधारित होता है और इसमें एक पारदर्शी प्रक्रिया शामिल होती है।


No comments:
Post a Comment