बीएलओ के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, December 7, 2025

बीएलओ के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

बांदा, के एस दुबे । जपद महोबा के ग्राम पवा में बीएलओ द्वारा आत्महत्या करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री पीड़ित परिवार से मिले और परिजनों को सांत्वना दी। कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की समय सीमा केवल 11 दिसम्बर तक होने से मृतक शंकरलाल राजपूत बीएलओ पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ा, इसकी वजह से उसने मजबूरन आत्महत्या कर ली। सरकार व चुनाव आयोग को परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देना चाहिए। कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार

महोबा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित।

के साथ है। अभी तक उत्तर प्रदेश में 13 मृतक बीएलओ के परिवारों से मिलकर आए हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के साथ महोबा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्तोष धुरिया, बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पीसीसी मुमताज अली, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, बांदा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ईशु फैज खान आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages