जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक को बड़ी जिम्मेदारी, सौंपी गई प्रदेश मुख्य महासचिव की कमान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 8, 2026

जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक को बड़ी जिम्मेदारी, सौंपी गई प्रदेश मुख्य महासचिव की कमान

पत्रकार हितों की लड़ाई को नई धार

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पत्रकारिता जगत में जनपद के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में चित्रकूट के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश मुख्य महासचिव मनोनीत किया गया है। यह घोषणा महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय तथा राष्ट्रीय संचालन समिति के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र और राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया द्वारा की गई। महासंघ ने श्री याज्ञिक की संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें

पत्रकार राजकुमार याज्ञिक

यह अहम दायित्व सौंपा है। इससे पूर्व वह प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। बलदाऊगंज निवासी राजकुमार याज्ञिक ने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा और किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके मनोनयन से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages