स्वच्छता की पोल खोल रहे नालियों के बजबजाते कचरे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 27, 2024

स्वच्छता की पोल खोल रहे नालियों के बजबजाते कचरे

फैल सकती संक्रामक बीमारियां

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कर्वी नगर पालिका के शहर से सटे काशीराम कालोनी के गरीब आवासों में जगह-जगह कचरे के ढेर व नालियों में बजबजाते कचरे स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं। पूरेे देश में चल रहे स्वच्छता अभियान के बाद नगर की स्वच्छता व्यवस्था फिर से पुराने ढर्रे पर लौट आई है। नगर पालिका की लापरवाही से काशीराम शहरी गरीब आवास में चारो ओर लगे कचरे के ढेरों से शहर को स्वच्छ रखने की मुहिम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को देश में चल रहे स्वच्छता अभियान में रैकिंग पाने को पूरा प्रशासनिक अमला इस कार्य में जुटा था। नगर पालिका ने भी स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित किया था। अभियान के समाप्त होते ही एक बार फिर से स्वच्छता व्यवस्था बेपटरी होती दिखाई दे रही है। नगर में अन्य स्थानों की बात दूर, सबसे गरीब आवास एरिया में ही कचरे के ढेर पूरे नगर की तस्वीर बयां कर रहे हैं। इस क्षेत्र में पूर्व में रही बसपा सरकार में काशीराम शहरी गरीब

 काशीराम कालोनी में गन्दगी का अम्बार।

आवास बनवाये थे। यहां पर सफाई व्यवस्था चरमराई है। क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं। उनमें से पानी नहीं निकल रहा। नालियों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कई महीनों से सफाई नही हुई। क्षेत्र में कई नालियां बहुत दिनों से साफ नहीं हुई। यही हाल शहर के दूसरे क्षेत्रों के हंै। अब तो शहर की कई गलियों में कचरा वाहनों का आना भी बंद हो गया है। देश में स्वच्छता अभियान चलाने व उसके लिए नगरीय निकायों को पुरस्कृत करने के पीछे सरकार की मंशा थी कि स्वच्छता को लेकर लोग जागरूक हो। नगरीय निकाय भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। इस कार्य को प्राथमिकता से करें। अभियान समाप्त होने के साथ सारी व्यवस्थायें फेल हो गई है। साफ जाहिर है कि सरकार का जागरूकता अभियान महज दिखावा साबित हो रहा है। पूरे कालोनी परिसर में गंदगी का माहौल है। मच्छर पनपने से संक्रामक रोग फैलने के आसार हैं। कालोनी के लोगों ने कई बार नगर पालिका में शिकायत की है। नगर पालिका ने कोई कार्यवाही नहीं की। लिहाजा लोग गंदगी भरे माहौल में जीने को मजबूर हंै।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages