शव देखते ही परिजनों में मचा कोहराम
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राजापुर थाने के नांदिन कुर्मियान गांव की दो सगी बहनंे परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर के पास स्थित कुआ में कूद गईं। दोनों के शव कुआ में उतराने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुआ से निकलवाया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ये घटना शुक्रवार को तडके हुई। बताया गया कि राजापुर थाने के नांदिन कुर्मियान के ज्ञान सिंह की पुत्री सोमवती (22) व अनामिका उर्फ खुशबू (18) शुक्रवार को तड़के घर से लापता हो गई। दिनभर परिजन तलाश करते रहे। शाम को थाने में पुत्रियों के लापता होने की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बड़ा भाई दीपक सिंह शुक्रवार को तड़के तीन बजे गांव के अजय सिंह के यहां रामायण
कुआ से शव निकलवाती पुलिस। |
से घर लौटा था। घर में दोनो बहने जग रही थीं। दीपक ने दोनों को सोने को कहा। दीपक खुद कमरे में जाकर सो गया। परिजनों की डांट से क्षुब्ध दोनों बहनें घर के पास स्थित कुआ में कूद गईं। आज कुआ में दोनों के शव उतराते ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कुआ से निकलवाकर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ श्रीमती निष्ठा उपाध्याय ने कहा कि घटना स्थल का जायजा लिया है। जांच-पडताल की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। फिलहाल दोनों पुत्रियों की खुदकुशी की बात सामने आ रही है। हर पहलू बारीकी से जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment