बंधवा मोड़ पर भाकियू ने लगाई पंचायत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 10, 2024

बंधवा मोड़ पर भाकियू ने लगाई पंचायत

मांगों को लेकर किसानों ने बुलंद की आवाज 

फतेहपुर, मो. शमशाद । विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मध्यांचल जोन अध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर की अध्यक्षता में बंधवा मोड़ पर किसानों ने पंचायत का आयोजन किया। जिसमें मांगों को लेकर किसानों ने आवाज बुलंद की। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए श्री गौर ने कहा कि जिले का किसान कई समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए समय-समय पर भाकियू की ओर से पंचायत का आयोजन किया जाता है। उन्होने कहा कि बहुआ विद्युत उपकेंद्र द्वारा क्षेत्र के किसानों को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति नही हो रही है। क्षेत्रीय किसानों की मांग है कि बंधवा में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना सुनिश्चित कराई जाए। ग्राम महाखेड़ा मजरे कोंडार में महिलाओं के सरकारी आवास की प्रथम

बंधवा मोड़ पर पंचायत लगाए भाकियू कार्यकर्ता व किसान।

किश्त मिल जाने के बाद दूसरी किश्त रोक दी गई है। दूसरी किश्त आवास धारकों के खाते में तत्काल प्रभाव से भेजी जाए। खदान माफियाओं द्वारा क्षेत्रीय किसानों की जमीनों पर गुंडई के बल पर मोरम का खनन किया जा रहा है। किसानों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है। इसे रोका जाए। महाखेड़ा से बहुआ रोड तक लगभग आठ सौ मीटर रास्ते का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया जाए। साथ ही ग्राम सभा महाखेड़ा मजरे कोंडार में पात्र परिवारों के राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं। गरीब आपूर्ति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। राशन कार्ड शीघ्र बनाए जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages