करो योग, रहो निरोग की संकल्पना के साथ किया योगाभ्यास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 21, 2024

करो योग, रहो निरोग की संकल्पना के साथ किया योगाभ्यास

पुलिस लाइन में प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने योगभ्यास का किया शुभारंभ, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल और सीडीओ भी रहे शामिल

नगर पालिका परिषद की ओर से अवस्थी पार्क में नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासू और ईओ समेत सभासदों व अन्य लोगों ने किया योगाभ्यास

जनपद के विभिन्न स्थानों में सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए गए विशाल योगाभ्यास शिविर, हजारों लोगों ने करो योग, रहो निरोग का नारा किया बुलंद

अतर्रा में सुदामापुरी शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में किया गया योगाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने किया योगासन

बांदा, के एस दुबे । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पूरे जनपद में करो योग, रहो निरोग, योग स्वयं और समाज के लिए थीम पर योगाभ्यास शिविरों का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने दीप प्रज्जवलन कर और योग वंदना करते हुए योग शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रवाल, सीडीओ वेदप्रकाश मौर्य समेत पुलिस कर्मियों व आमजन ने योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि निरोगी रहने के लिए योग करना बहुत जरूरी है। इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इधर, इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में भी योगाभ्यास का आयोजन करने के साथ ही प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। अतर्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में सुदामापुरी शक्ति केंद्र में योगाभ्यास किया गया।

पुलिस लाइन ग्राउंड में योगाभ्यास करते प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू, सदर विधायक व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्य रूप से योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में सुबह छह बजे नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू शामिल हुए और शिविर का शुभारंभ करते हुए योगाभ्यास किया। नोडल अधिकारी के साथ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, डीआईजी अजय कुमार सिंह, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अंकुर अग्रगवाल समेत सीडीओ वेदप्रकाश मौर्य ने योगाभ्यास किया। योग
महाविद्यालय में योगाभ्यास कराते आचार्य

शिविर में सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मी और आमजन भी शामिल रहे। सभी लोगों ने करो योग रहो निरोग, योग स्वयं और समाज के लिए की संकल्पना के साथ योग किया। कहा गया कि जीवन में स्वस्थ रहने और निरोगी रहने के लिए योग क्रिया को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। योगाभ्यास का संयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चित्रकूट डारु निरेंद्र बहादुर के निर्देशन में हुआ। शासन द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकाल के अनुसार स्वयं
योगाभ्यास के दौरान सम्मानित करते हुए अतिथि

एवं समाज के लिये योग पर मुख्य योग प्रशिक्षक, रमेश राजपूत, सजल कुमार रेण्डर, राहुल जैन व आयुर्वेद विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन कर किया गया। सुबह छह बजे से आठ बजे तक योगाभ्यास किया गया। जनमानस को बताया गया कि दैनिक जीवन मे योग का क्या महत्व है। इस दौरान पांच सैकड़ा से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। संचालन की जिम्मेदारी डा. अर्चना भारती, चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र बडोखर और डा. इन्द्रवीर सिंह, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विधालय अनथुवा की ओर से किया गया। इस दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के अलावा जिले के अन्य अधिकारीगण व पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

दीवानी न्यायालय परिसर में योगाभ्यास करते जिला जज व न्यायाधीश

आयुष विभाग ने 86 स्थलों पर किया योगाभ्यास शिविरों का आयोजन

बांदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को आयुष विभाग की ओर से जनपद के 86 स्थलो जैसे ऐतिहासिक व सामरिक महत्व के स्थलो, पार्काे, प्रत्येक तहसील परिसर, ब्लाक परिसर, ग्राम पंचायतों, नगर पालिका, महाविद्यालयों एवं स्कूलो, हेल्थ वेलनेस सेन्टर, योग वेलनेस सेण्टर, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, यूनानी चिकित्सालय, होम्योपैथी चिकित्सालय, आदि मे भव्य रूप में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से स्वयंसेवी संस्थाओं के 29 योग प्रशिक्षकों के द्वारा योग अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एल. वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपने जीवन में उतारना है, और प्रत्येक व्यक्ति को योग अवश्य करना चाहिये, योग व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास को बल प्रदान करता है।

अवस्थी पार्क में योगाभ्यास करती महिलाएं व अन्य

अवस्थी पार्क में पालिका चेयरमैन व ईओ ने किया योगाभ्यास

बांदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अवस्थी पार्क नगर पालिका परिषद के करो योग रहो निरोग की संकल्पना के साथ वृहद स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन अवस्थी पार्क में सुबह छह बजे से शुरू हुआ। इसमें आमजनमानस ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और योग गुरू प्रकाश साहू के निर्देशन में संकल्प लिया कि प्रतिदिन योग कर रोगों को दूर भगायेगें। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, सभासदों व प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद नीलम

नटराज संगीत महाविद्यालय में योगाभ्यास करते बच्चे

चौधरी ने अवस्थी पार्क में योगाभ्यास कर आम जनमानस को निरोगी रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राजकुमार राज, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, संजय निगम अकेला, मनोज जैन आदि शामिल रहे। अभिषेक खरे, डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन ने सभी आगन्तुको का जीरो वेस्ट इवेन्ट पद्धति पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का बढ़ावा देने का अनुरोध किया। योग शिविर में कहा गया कि जीवन में स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए योगक्रिया को शामिल करना बहुत जरूरी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages