सच को बचाने के लिए शरारती तत्वों के बहकवाए में न आएं : फरीद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 17, 2024

सच को बचाने के लिए शरारती तत्वों के बहकवाए में न आएं : फरीद

काजी शहर ने बंदगी मियां मस्जिद में अदा कराई ईदुल अजहा की नमाज

फतेहपुर, मो. शमशाद । काज़ी शहर मौलाना कारी फरीद उद्दीन कादरी ने पूर्व की भांति परंपरागत ढंग से मोहल्ला पनी स्थित मस्जिद बंदगी मिया (मुचियाने वाली) में ईदुल अज़हा कीं नमाज़ पढ़ाई। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलाकर राष्ट्र का वजूद है। इस मुल्क में विभिन्न जाति, धर्म आस्था के लोग निवास करते हैं। इसके बाद भी यह अखंड भारत है। हमारे प्यारे हिन्दुस्तान में हर धर्म के लोगों को अपने धर्म शिक्षा तथा अपनी उन्नति के लिए काम करने की संवैधानिक आजादी है। ईदुल अज़हा के पवन अवसर पर उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाया कि जिस तरह पैगंबर इब्राहिम, पैगंबर इस्माइल व माँ हाजरा ने शैतान की बात न मान कर राह-ए-हक में अल्लाह कीं खुशी के लिए जानी

काजी शहर से गले मिलकर पर्व की बधाई देते एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी।

माली कुर्बानी पेश की, उसी तरह हमे भीं चाहिए कि सच को बचाने के लिए असामाजिक शरारती तत्वों के बहकावे में न आएं। हमे चाहिए कि जनपद राज्य व देश नहीं बल्कि विश्व बंधुत्व व भाईचारे कीं कोशिश करें। अंत मे उन्होने देश कीं सुरक्षा, स्मृति तथा भाईचारा कायम रखने की दुआ की। उन्होंने शासन, प्रशासन, नगर पालिका परिषद को उनके इंतजाम पर ईदुल अज़हा की मुबारक बाद दी और शुक्रिया अदा किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से उप जिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी के अलावा सीओ सिटी वीर सिंह भी मौजूद रहे। बाद नमाज अधिकारियों ने शहरकाजी फरीद उद्दीन कादरी से गले मिलकर उन्हें पर्व की बधाई दी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages