राहुल के जन्मदिन पर कौंग्रेसियों ने अस्पताल में बांटे फल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 19, 2024

राहुल के जन्मदिन पर कौंग्रेसियों ने अस्पताल में बांटे फल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : कौंग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर बुधवार को जिला कौंग्रेस समिति के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिला अस्पताल पहुंचकर कौंग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जिस तरह से पूरे देश में भारत जोडो यात्रा और न्याय यात्रा कर जनता से सीधे संवाद किया गया, जिसका परिणाम रहा पूरे देश में इंडिया गठबंधन के पक्ष में मा


हौल बना और पीएम मोदी की तानाशाही के खिलाफ जनता ने गठबंधन को वोट देकर विजई बनाया है। साथ ही विपक्ष के कंधों पर नई जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी को निभाया जाएगा। कौंग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा गरीब, शोषित, वंचित की हमेशा मदद की है और लडाई लडी हैं। साथ ही कौंग्रेस पार्टी ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों के फल वितरण कर मनाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, अनिल गुप्ता, शिव गुलाम वर्मा, महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सलमान सिद्दीकी, महेंद्र कुमार निषाद, आशीष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages