भीषण गर्मी में चार की मौत, आठ भर्ती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 12, 2024

भीषण गर्मी में चार की मौत, आठ भर्ती

खूब पियें पानी: सीएमओ

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में तापमान 42 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। गर्मी से सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की तादाद में वृद्धि हुई है। 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। जिला अस्पताल में आठ गंभीर मरीजों का इलाज जारी है। बुधवार को जिले में 42 डिग्री से अधिक तापमान रहा है। जिला अस्पताल में इलाज दौरान डेढ़ साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि भीषण गर्मी से तबीयत बिगड़ने से इलाज दौरान मौत हो गई। बांदा के बिसंडा के रामकिशुन (55) को तेज बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज दौरान मृत्यु हो गई। भतीजे देवराज ने बताया कि गर्मी से बुखार बेकाबू हो गया। दिमाग तक असर पहुंच गया था। राजापुर के गनीवा की प्रेमिया (50) को उल्टी हो रही थी। अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। बेटा जगतपाल जिला अस्पताल लेकर आये, यहां मृत्यु हो गई। पहाड़ी के ओरा गांव की बुधिया (58) को श्वांस की बीमारी थी। पेट में अचानक दर्द होने से अस्पताल लाना पड़ा, उसकी भी मौत हो गई। शिवरामपुर के सूरज की डेढ़ साल की बेटी अंशिका को निमोनिया हो गया। रात साढे 12 बजे गर्मी से तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार को सवेरे मृत्यु हो गई।

रोते-बिलखते मृतक के परिजन।

इनके अलावा बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित मुख्यालय के शोभा सिंह पुरवा के अश्वनी की दो वर्षीय पुत्री आंचल, महोबा के बजरिया के समीर खान (9) पुत्र शौकत खान, शंकर बाजार कर्वी की पुष्पा सिंह (40) पत्नी बृजेश, कर्वी माफी के पुष्पराज (50) पुत्र गया प्रसाद, बांधी की प्रिंसी (20) पुत्री कुलदीप, विनायकपुर की गोगिया (90) पत्नी वासुदेव, पहाड़ी के परसौंजा के प्रदीप (22) पुत्र देवनाथ को परिजनों ने भर्ती कराया। सीएमओ डाॅ भूपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि गर्मी ज्यादा है। जब तक जरूरत न हो लोग घरों में रहें, खूब पानी पियें। भोजन में फलों को शामिल करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages