चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सपा से सदर विधायक अनिल प्रधान ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि जिला मुख्यालय में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति में गन्दा पानी आ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि तत्काल प्रभाव से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करायें।
सदर विधायक अनिल प्रधान। |
बुधवार को सदर विधायक अनिल प्रधान ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि एक सप्ताह से जिला मुख्यालय में जल संस्थान से गन्दे पानी की आपूर्ति की जा रही है। गन्दा पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। कई तरह की बीमारी फैल रही है। क्षेत्रीय जनता बद्बूदार गन्दा पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों के पास और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल प्रभाव से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment