पुण्य तिथि पर रानी दुर्गावती को किया नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 24, 2024

पुण्य तिथि पर रानी दुर्गावती को किया नमन

सपा कार्यालय में मनाई गई पुण्यतिथि, जीवनवृत्त पर डाला प्रकाश

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को पुण्यतिथि पर रानी दुर्गावती को नमन किया गया। सपाइयों ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला होते हुए भी उनके अदम्य साहस था। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद ने कहा कि कैसे उन्होंने महिला उत्थान, समाजसेवा व राष्ट्रहित में अपने प्राण न्योछवर कर दिए। जिलाध्यक्ष डा मधुसूदन कुशवाहा ने रानी दुर्गावती के जीवन परिचय देते हुए बताया कि उनका जन्म बांदा जिले के कालिंजर में चंदेल शासक राजा कीरत सिंह जी के यहां हुआ था। उनका विवाह गोंड जनजाति के राजा दलपत सिंह जी के साथ हुआ था। उनका पूरा जीवन संघर्ष पूर्ण गुजरा वो महिला होते हुए भी

पुण्य तिथि पर रानी दुर्गावती को नमन करते सपाई

अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थी और अंत में मुगल शासक अकबर से अपने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। बृज किशोर सिंह (नरैनी) व सूरज निषाद जी(नरैनी) ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर समाजवादी नीतियों में चलने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव  एड एजाज खान ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, विधान सभा अध्यक्ष लालमन यादव, नगर महासचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, मुन्ना पटेल नरैनी, शरद यादव, अरुण यादव, शिवकरण पाल, प्रमोद राजा, सुनील कुशवाहा, रज्जन कुशवाहा, नेतराम वर्मा, नीरज पाल, राजेंद्र यादव, दिलीप पटवा, वीरेंद्र कुशवाहा, विद्यासागर कुशवाहा प्रधान, विजय बहादुर सिंह, अर्चना पटेल, सुनीता रैकवार  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages