भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की नगर इकाई का होगा विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 23, 2024

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की नगर इकाई का होगा विस्तार

नगर क्षेत्र को चार भागों में बांटकर इकाइयों का गठन प्रारंभ

आबूनगर क्षेत्र से हुआ शुभारंभ, सोनू गुप्ता बनाये गये प्रभारी 

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय दोसर वैश्य महासमिति नगर इकाई का विस्तार होगा। नगर क्षेत्र को चार भागों में बांटकर इकाइयों का गठन प्रारंभ कर दिया गया है। इसका शुभारंभ आबूनगर क्षेत्र से हुआ। सोनू गुप्ता आबूनगर क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ पटका पहनाकर स्वागत किया। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की एक बैठक आबूनगर के सत्संग भवन में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता महासमिति के जिलाध्यक्ष नरायण बाबू गुप्ता ने की। अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने कहा कि समय समय पर संगठन का विस्तार होना आवश्यक है जिससे संगठन में नये नये लोग जुडते हैं और संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में दोसर वेश्य परिवारों की संख्या लगभग छह सौ है और लगभग शहर के प्रत्येक क्षेत्र में दोसर वैश्य परिवार निवास करता है। इसलिये नगर क्षेत्र का संगठन चार भागों में प्रभारियों को नियुक्ति की जायेगी। इसी क्रम में आबूनगर क्षेत्र से प्रारंभ किया गया है और इसके प्रभारी आबूनगर निवासी सोनू गुप्ता को बनाया गया है। उनके

आबूनगर क्षेत्र के प्रभारी सोनू गुप्ता को पटका पहनाकर सम्मानित करते अध्यक्ष।

कुशल नेतृत्व में आबूनगर क्षेत्र में संगठन मजबूत होगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप् में मौजूद राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त ने कहा कि संगठन में जितने अधिक कार्यकर्ता होंगे संगठन उतना ही अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि संगठन में एक एक कार्यकर्ता का महत्व होता है। कार्यकर्ता संगठन में निष्ठा के साथ कार्य करते हुये सम्मान से अपना स्थान बनाये जिससे संगठन का भी विस्तार होगा और कार्यकर्ता की भी पहचान बढेगी। कार्यकर्ता को अपनी कार्यशैली के आधार पर संगठन में स्थान प्राप्त होता है। महासमिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने नवमनोनीत आबूनगर के निवासी सोनू गुप्ता को बधाई देते हुये कहा कि वह अपने कुशल नेतृत्व से अपने सहयोगियों के माध्यम से संगठन को नई उर्जा प्रदान करेंगे। बैठक का संचालन करते हुये महासमिति के जिला महामंत्री साजन गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही नगर क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों में बैठके कर क्षेत्रीय प्रभारियों को मनोनीत किया जायेगा साथ ही निर्णय लिया गया कि महासमिति की मासिक बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को रखी जायेगी जिसमें पूरे नगर एवं जिला पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से सुशील गुप्ता फौजी, घनश्याम गुप्ता, अंबुज गुप्ता, सौनक गुप्ता, मनीष गुप्ता, अरूण गुप्ता, सुधीर गुप्ता, आनंद गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, वैभव गुप्ता, चंद्रमणि गुप्ता राजू, धनंजय गुप्ता, भरत गुप्ता, मिस्टर गुप्ता आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages