मनचलों को रोकने को सादे डेªस में तैनात रहती पुलिस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 9, 2024

मनचलों को रोकने को सादे डेªस में तैनात रहती पुलिस

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के जारी मिशन शक्ति अभियान-4 में जिले के सभी थानों की एंटी रोमियों टीमों/शक्ति दीदी ने विभिन्न सार्वजनिक स्थल व गांवों में भ्रमण कर महिला व बालिकाओं को जागरुक किया। रविवार को मिशन शक्ति अभियान-4 व शक्ति दीदी अभियान में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय की देखरेख में सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियों टीमों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों व गांवों में भ्रमण किया। महिलाओं/बालिकाओं को चैराहे, बाजारों में असामाजिक तत्वों से मुक्त

 महिलाओं को जागरूक करती एंटी रोमियो टीम।

कराने व राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील हरकतें, अभद्र टिप्पणी की घटना को रोकने के प्रति जागरुक किया। महिला/बालिकाओं को सुरक्षा बाबत फोन नम्बर बताये। इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं से कहा कि सभी थानों में महिला सुरक्षा/सहायता को महिला हेल्पडेस्क है। महिला पुलिसकर्मी यहां महिलाओं की शिकायत सुनती हैं। समय से निस्तारण होता है। मौजूद महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा बाबत हेल्पलाइन नम्बरों के पम्पलेट बांटे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित किया। सोशल मीडिया में प्राइवेसी रखते हुये प्रयोग करने की सलाह दी। महिलाओं/बालिकाओं को जिले में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में बताया। कहा कि सादे वस्त्रों में प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों स्कूल-कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास शोहदों/मनचलो को रोकने को पुलिस तैनात रहती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages