मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो होगा आंदोलन : रामेंद्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 23, 2024

मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो होगा आंदोलन : रामेंद्र

भाकियू टिकैत गुट की मासिक बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा 

संगठन मजबूती के उद्देश्य से कई पदों पर हुए मनोनयन

फतेहपुर, मो. शमशाद । भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने कहा कि यदि किसानों की मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन मजबूती के उद्देश्य से कई पदों पर मनोनयन भी किए गए। नहर कालोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। तत्पश्चात मांग उठाई गई कि शाह से शमदाबाद फीडर में विद्युत सप्लाई चालू करवाई जाए, विकास खंड खजुहा में रिंद नदी में कछूडेरा व रामपुर के बीच पुल का निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए, किसान दिवस, तहसील दिवस एवं थाना दिवस में दिए गए आवेदनों में केवल खानापूरी की जाती है। समस्याओं का समुचित एवं संतोषजनक समाधान कराए जाने की व्यवस्था की जाए, दसवां मील टोल प्लाजा में अवैध ढंग से टोल टैक्स की वसूली पर तत्काल रोक लगाई लाए, पाई गांव के किसान रविकरन सिंह की

भाकियू की मासिक बैठक में भाग लेते प्रदेश अध्यक्ष व अन्य।

आत्महत्या मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए, नेशनल हाईवे-2 में ग्राम कल्यानपुर के पास रोड क्रासिंग हेतु ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा सुनवाई नही की जा रही है। जिसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक के पश्चात गुड्डू लोधी को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, देवनारायण पटेल को मंडल महासचिव प्रयागराज व अंकुश मौर्य को युवा अध्यक्ष तेलियानी नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह गौर, राम सहाय पटेल, पप्पू सिंह, नवल सिंह पटेल, छोटेलाल सोनकर, नागेंद्र यादव, सुरेंद्र पटेल, दिनेश शुक्ला, यदुनंदन आर्य, बच्चीलाल मौर्य, गुलाम शेख, जितेंद्र त्रिपाठी, अजीत उत्तम, अखिलेश सिंह, सुनील पासवान, कृष्णपाल सिंह भी मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages