वृद्धजनों के साथ ईओ पालिका ने काटा केक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 16, 2024

वृद्धजनों के साथ ईओ पालिका ने काटा केक

फादर्स-डे पर फल और जरूरत की सामग्री का किया वितरण

बांदा, के एस दुबे । फादर्स डे के मौके पर रविवार को नगर पालिका की ईओ नीलम चौधरी नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंची। वहां पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ केक काटा। इसके बाद वृद्धजनों को फल और जरूरत की सामग्री का वितरण किया। वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। नरैनी रोड स्थित वृद्ध आश्रम में फाडर्स-डे के मौके पर पहुंच कर ईओ नगर पालिका ने वृद्ध जनों के साथ केक काट कर धूम-धाम से फाडर्स-डे मनाया। इस अवसर पर ईओ ने

वृद्धजनों के साथ केक काटतीं नगर पालिका ईओ नीलम चौधरी

फल, साबुन जरूरत की सामग्री बुजुर्गों को बांटने के साथ वृद्धजनों का हल्दी कुम-कुम से तिलक भी किया और लड्डू भी खिलाया। इसके बाद सभी वृद्ध जनों ने आशीर्वाद देकर आगे बढ़ने व लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर जेडीयू महिला प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल, नगर पालिका लेखाकार उमाकांत शुक्ला, महेश गोस्वामी, राकेश कुमार, समाज सेवी आदित्य गोस्वामी, दिनेश सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages