रक्षाबंधन के पहले गरीबों को कपड़े और किताबों का वितरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 18, 2024

रक्षाबंधन के पहले गरीबों को कपड़े और किताबों का वितरण

रोटी बैंक सोसाइटी पदाधिकारियों ने कनवारा के लोधन पुरवा में लगाया कैंप

त्योहार के मौके पर ग्रामीणों को मदद मिली तो दिल से दी दुआ

बांदा, के एस दुबे । रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व रविवार को रोटी बैंक सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कनवारा गांव के लोधन पुरवा में कैंप लगाया। कैंप में गरीबों को कपड़े और उनके बच्चों को किताबों का वितरण किया। त्योहार के ऐन मौके पर सामग्री मिलने के बाद ग्रामीणों ने सोसाइटी पदाधिकारियों को दिल से दुआ दी। रोटी बैंक सोसाइटी पदाधिकारियों ने कनवारा गांव के प्रधान प्रतिनिधि आशीष यादव पप्पू के सहयोग से लोधन पुरवा में कैंप लगाया था। कैंप में पहुंचे गरीब ग्रामीणों को कपड़ों, जूते, चप्पल, किताबों आदि का वितरण किया गया। साथ ही फरज़ाना बेगम

गरीबों को कपड़ा और किताबों का वितरण करते सोसाइटी पदाधिकारी।

महिला सदस्य ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। इरफ़ान खान कोषाध्यक्ष ने ग्रामीणों को संगठन के बारे में बताया। बाढ़ से बचने के लिए जागरूक किया। सामान पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। सभी ने रोटी बैंक सोसाइटी पदाधिकारियों को नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुनील सक्सेना संगठन मंत्री, मोहम्मद इदरीश सचिव, मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी, रेशमा खान, अब्दुल शफीक, कल्लू, रफ़ीक़ खान, शाहानअली, अलीमुददीन आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages