कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मनाई जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2024

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मनाई जयंती

उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशैली व देश के प्रति अगाध प्रेम पर डाला प्रकाश

फतेहपुर, मो. शमशाद । जनपद में ब्लॉक स्तर से लेकर मुख्यालय तक कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे याद करते हुए उनकी कार्यशैली एवं देश के प्रति अगाध प्रेम पर प्रकाश डाला। जिला व शहर कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी जी की छवि पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि राजीव जी का देश के प्रति अगाध प्रेम आज के सत्ता लोलूप नेताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, उन्होंने भारत को विश्व में प्रथम स्थान पर करने का स्वप्न देखा था परंतु यह देश का दुर्भाग्य है कि असमय काल ने उन्हें निगल लिया श्री चौहान ने आगे कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके द्वारा किए गए प्रयास आज देश को नई दिशा देने में सहायक हो रहे हैं। सभा में उपस्थित शहर अध्यक्ष मो.

पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेसी।

आरिफ गुड्डा ने कहा कि राजीव जी को ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे किसानों व निर्बल वर्ग के जीवन यापन को लेकर एवं युवाओं व महिलाओं के उत्थान को लेकर विशेष चिंता थी जिसके लिए उनके द्वारा उठाए गए कदम आगे कारगत साबित हुए। कार्यक्रम में शामिल उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, शेख एजाज अहमद, संगठन प्रभारी राजन तिवारी, जिला प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, बृजेश मिश्रा, औसाफ अहमद ने भी अपने संबोधन में राजीव गांधी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें महान व्यक्तित्व का धनी बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौधरी मोईन राइन, सहाब अली, विवेक मिश्रा, शादाब अहमद, आदित्य श्रीवास्तव, अजय बच्चा, वकील अहमद, हम्माद हुसैन, शावेज़ आलम अंसारी, अजय श्रीवस्तव आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages