पितृ पक्ष में पौधे लगाकर पूर्वजों को दें सच्ची श्रद्धांजलि: अजीत सिंह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 22, 2024

पितृ पक्ष में पौधे लगाकर पूर्वजों को दें सच्ची श्रद्धांजलि: अजीत सिंह

बुंदेली सेना ने कर्वी माफी में बांटे 51 पौधे

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पितृ पक्ष में पूर्वजों के नाम पौधरोपण करने को बुंदेली सेना ने ग्रामीणों के बीच 51 पौधों का वितरण किया। सभी से अपील किया कि एक पौधा लगाकर पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि दें। रविवार को बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि उनके बाबा रेंजर रामखेलावन सिंह ने आम के बाग लगाए थे। आज उस बाग से बाबा की यादें जीवंत हैं। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान बताया गया है। सभी को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसे बड़ा करना चाहिए। जिनके पास खेत और जमीन नहीं है उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण करने चाहिए। व्यापारियों को दुकान के सामने डिवाइडर में जालीदार पौधे लगाकर उनकी रक्षा सुरक्षा करनी चाहिए। बच्चों के जन्मदिन को यादगार बनाने से लेकर पूर्वजों के नाम पर पौधरोपण अवश्य होना चाहिए। दिनोदिन ग्लोबल वार्मिंग

 ग्रामीणों को पेड बांटते अजीत सिंह।

का खतरा बढ़ रहा है। भीषण गर्मी की चपेट से पेड़ पौधे ही बचा सकते हैं। अजीत सिंह ने बताया कि वह पितृ पक्ष में हर साल पौधों का वितरण करते हैं, ताकि लोग अपने पूर्वजों के नामपर पौध लगायें। इस बार कर्वी माफी में 51 पौधों का वितरण किया। इसमें महुआ, आम, आमरूद, नीबू, अशोक, अनार और अन्य कई प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। पितृ पक्ष में ही मंदाकिनी नदी के तट पर भी वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण की योजना है। इसके अलावा मुक्तिधाम में भी पौधरोपण कराने की मांग बुंदेली सेना ने वन विभाग से की है। पौध वितरण के दौरान कर्वी माफी प्रधान बद्री सिंह पटेल, अशोक सिंह, राजकुमार सिंह, अरविन्द सिंह, गोवर्धन प्रजापति, रामप्रकाश पाल, राजा रैकवार, रामचंद्र कुरील समेंत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages