पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के प्रेरणापुंज : अनूप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2024

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के प्रेरणापुंज : अनूप

पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात बूथों पर चलाया विशेष सदस्यता अभियान

फतेहपुर, मो. शमशाद । शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी के साथ ही विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो भी शक्ति पार्टी के पास है वह दल के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद दर्शन के कारण है। वह सदैव ही पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति के उत्थान की बात करते थे। आज मोदी सरकार उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। 

पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते प्रदेश महामंत्री।

जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। कार्यक्रम उपरांत प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी ने सदस्यता अभियान के विशेष दिवस पर हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सदस्यता दिलाई। हुसैनगंज मंडल के साथ ही छिवलहा व हथगांव मंडलों के बूथों पर सदस्यता दिलाते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि पार्टी की पंचनिष्ठाओं पर विश्वास रखने वाले प्रत्येक देशवासी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करानी है। जिसके प्रथम चरण में आज पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विशेष सदस्यता अभियान बूथों पर चलाया जा रहा है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आज जिले के सभी बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। पार्टी द्वारा शक्ति केन्द्र स्तर पर प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रह कर संबंधित बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान को लेकर दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। सभी तेईसों मंडलों पर भी वरिष्ठजनों को एक एक बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages