अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस में विस्तार से की चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2024

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस में विस्तार से की चर्चा

फतेहपुर, मो. शमशाद । सोमवार को खंभापुर स्थित श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग मूक बधिर एवं मंदबुद्धि शैक्षिक व्यावसायिक एवं पुनर्वासन विद्यालय के बधिर लोगों का अन्तर्राष्ट्रीय सप्ताह के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा, विशिष्ट अतिथि भूप सिंह अवकाश प्राप्त निरीक्षक सीआईडी), डॉ0 वकील अहमद व प्रबंधक सीताराम यादव ने संयुक्त रूप से मां शारदे की प्रतिमा में दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण करके किया। मुख्य अतिथि ने मूक व श्रवण दोष दिव्यांगता की रोकथाम व सांकेतिक भाषा एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रबंधक श्री यादव ने कहा कि भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र दिल्ली की स्थापना सितंबर 2015 में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत एक स्वायत्त संगठन के रूप में की गई है इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देना, जनशक्ति को शिक्षण देना और इसके संवर्धन के

दिव्यांग बच्चों को फल भेंट करती जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी।

लिए अनुसंधान करना है, जो एक दूसरे के बीच में भारतीय सांकेतिक भाषा का समन्वय स्थापित करती है। प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने भी सांकेतिक भाशा दिवस पर चर्चा की। संस्था के ऑडियोलॉजिस्ट मनोज भारद्वाज ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संस्था के मूक बधिर दिव्यांग बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतीक फूल, चिन्ह, झण्डा, फल, पशु, पेड़, पक्षी तथा मछली जल की रानी व हरा-हरा तोता कविता सांकेतिक भाषा में अपने हाथों से बनाये चित्र द्वारा प्रस्तुत किया। जिसको उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में संस्था के प्रमुख सहयोगी रामवीर फ़ौजी के सहयोग से 40 दिव्यांग बच्चों को फल भेंट किया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अर्जुन सिंह, नागेश्वर, शैलेन्द्र कुमार, रंजन सिंह, चंचल, सीमा देवी, मनोज भारद्वाज, विश्वेंद्र सिंह, कुलदीप, अनुज कुमार, पवन कुमार, आरती व संपत सहित विद्यालय छात्र व अभिभावक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages