मऊ तहसील प्रशासन ने चक मार्ग से हटवाया अवैध कब्जा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2024

मऊ तहसील प्रशासन ने चक मार्ग से हटवाया अवैध कब्जा

मऊ, चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : चक मार्ग व मुख्य मार्ग पर दबंगों का कब्जा हटाने की कार्यवाही मऊ तहसील प्रशासन द्वारा की गयी। साथ ही दोबारा अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ तहसील क्षेत्र के लबेद खण्डेहा निवासी केदारनाथ ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि उनके गांव में चकबन्दी समाप्त हो गयी है, किन्तु गांव के दबंगों ने चक मार्ग व मुख्य मार्ग पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। चारो तरफ खेत में आने जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसके लिए वह कई बार


अधिकारियों से शिकायत कर चुका है। पीड़ित के अनुसार उसके इकलौते बेटे को मुख का कैंसर हो गया है। इसके चलते वह उसकी दवा और देखभाल में लगा रहता है। पत्र में पीडित ने घर के सामने व खेत के सामने मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर इस मामले में मंगलवार को मऊ के उप जिलाधिकारी सौरभ यादव, तहसीलदार विजय कुमार यादव, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दोबारा अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages