खखरेरू नगर पंचायत में कांग्रेस ने बैठक कर की चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 22, 2024

खखरेरू नगर पंचायत में कांग्रेस ने बैठक कर की चर्चा

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर बढ़ाया मान

फतेहपुर, मो. शमशाद । कांग्रेस पार्टी ने जनपद में अपना परचम लहराने को लेकर नगर पंचायत व ब्लॉक स्तर पर बैठकों का अयोजन कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगाया जा रहा है। उसी परिपेक्ष में खखरेरू नगर पंचायत में अध्यक्ष मो. शोएब सिद्दीकी की नवनियुक्त कमेटी का स्वागत व अभिनंदन कर उन्हे पार्टी हित में पुरजोर हिम्मत के साथ लगने व कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान।

जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हे बधाई देते हुए कहा कि जब मुकाबला किसी फरेबी से होता है तो ज्यादा चौकन्ना रहने व मेहनत की जरूरत होती है। उसकी हर फितरत का जवाब विवेक से देना पड़ता है, उन्होंने कहा कि आज भी देश का बीस प्रतिशत नागरिक फरेबी के मायाजाल में जकड़ा हुआ है। उस मायाजाल से बाहर निकालना है। सभा के व्यवस्थापक ओम प्रकाश कोरी ने अपने संबोधन में देश के पिछड़े व दलित वर्ग हेतु उसके सम्मान व अधिकारों की पुरजोर रक्षा करने के लिए अपने नेता राहुल गांधी की भूरि भूरि प्रशंसा की। संगठन प्रभारी राजन तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूरी के साथ सभी पार्टी पदाधिकारी सदस्यता पर तेजी लाएं एवं गांव गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हिदायत उल्ला खां उर्फ सईद चच्चा, ओम प्रकाश गिहार, मो. शोएब सिद्दीकी, फिरोज खान, मो. अकरम, मो. कलीम, अतुल पासवान, सलीम, मो. गुफरान, बेनी प्रसाद, असगर अली, शानू आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages