साफ वातावरण में रहने से मानसिक शांति और सकारात्मकता का बनता है माहौल - जिला जज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 25, 2024

साफ वातावरण में रहने से मानसिक शांति और सकारात्मकता का बनता है माहौल - जिला जज

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  : उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 शुरू हो गया है। जिसमें स्वच्छता और पर्यावरण स्थिरता पर विशेष जोर दिया गया। इस अभियान की थीम है स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता। इस वर्ष 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार प्रथम की अध्यक्षता में बुधवार को न्यायालय परिसर में किया गया। साथ ही समस्त न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने बताया कि स्वच्छता से रोगों के खतरे कम होते हैं और आप स्वस्थ रहते है। साफ माहौल, साफ-सुथरे वातावरण में रहने से मानसिक शांति और सकारात्मकता का माहौल बनता है। स्वच्छता उदाहरण बन जाता है। व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करके आप अपने परिवार और समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण बन जाते हैं। जिला विधिक


सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज नीलू मैनवाल ने बताया कि जिला जज विकास कुमार प्रथम द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। स्वच्छता ही सेवा अभियान में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्रीकृष्ण यादव, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव, अपर जिला जज अनुराग कुरील, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट राममणि पाठक, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रेनू मिश्रा, अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद भारती, सिविल जज (सीडि) सचिन कुमार दीक्षित, अपर सिविल जज (सीडि) इला चौधरी, सिविल जज (सीहि) एफटीसी सोनम गुप्ता, सिविल जज (जूडि) सैफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंजलिका प्रियदर्शिनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय एस आनन्द, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी लालजी यादव, सफाई निरीक्षक कमलाकान्त शुक्ला आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages