जिला जज समेत डीएम-एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 26, 2024

जिला जज समेत डीएम-एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण

व्यवस्थाएं मिली दुरूस्त, बंदियों से की वार्ता

फतेहपुर, मो. शमशाद । जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने संयुक्त रूप से गुरूवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला, पुरुष बैरक, चिकित्सालय, पाकशाला (रसोईघर), प्रशिक्षण केन्द्र (पाठशाला) आदि का निरीक्षण किया। महिला व पुरुष बैरक में निरुद्ध बंदियों से समस्या के बारे में पूंछा। बंदियों ने बताया कि कोई समस्या नहीं है। अस्पताल के वार्ड में भर्ती बंदियों

कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते जिला जज व साथ में डीएम-एसपी।

से बीमारी व ईलाज के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने बताया कि समय से दवाई व जांच की जाती है। उन्होंने दवा स्टोर में उपलब्ध दवाओं की वैधता की जांच की। जो वैध पाई गयी और साफ सफाई व्यवस्था भी ठीक पाई गई। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सही पायी गयी। बंदियों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। जिसकी गुणवत्ता को देखा, जो ठीक पाया गया। पाठशाला में निरुद्ध निरक्षर महिला बंदियों की साक्षरता की जानकारी की। शिक्षिका ने बताया कि निरक्षर महिला बंदियों को साक्षर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, जेलर, उपजेलर सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages