बैठक कर सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2024

बैठक कर सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

तिंदवारी विकास खंड कार्यालय में सदस्यता अभियान संबंधी बैठक में पहुंचे पदाधिकारी

तिंदवारी, के एस दुबे । भाजपा द्वारा चलाए जा रहे संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के लिए तिंदवारी विकासखंड कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। सदस्यता को गति देते हुए रिकॉर्ड संख्या में सदस्य बनाने का आह्वान किया गया। जनप्रतिनिधियों, वर्तमान व पूर्व जिला एवं मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रभारी, सहयोगी आदि के लिए अपेक्षित उक्त बैठक में विधानसभा के पैलानी, जसपुरा, तिंदवारी तथा बड़ोखर मंडलों के शक्तिकेंद्रों सह बूथों में अभी तक बनाए गए सदस्यों की जानकारी समीक्षा के माध्यम से परखी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने उपस्थित अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति का वृत्त लिया। जबकि संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने किया। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2019 तक, भाजपा राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश को आत्मनिर्भर

तिंदवारी विकास खंड सभागार में बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

भारत, विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा को सशक्त करना पड़ेगा। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री, कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के लिए भाजपा को सशक्त बनाना आवश्यक है। एक सामान्य किसान परिवार के राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, केन्द्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं। हम 6 वर्ष में एक बार प्राथमिक सदस्यता करते हैं। 6 वर्ष में सभी की सदस्यता शून्य हो जाती है। इसीलिए मोदी हों या योगी हों, सभी नए सिरे से सदस्य बन रहे हैं। भाजपा की सदस्यता 23 सितम्बर तक 5 करोड़ की संख्या पार कर गई है। हमें इस बात की खुशी है कि इसमें एक करोड़ 17 लाख सदस्य उत्तर प्रदेश में बने हैं। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ नम्बर 206 तथा 207 में घर घर जाकर लोगों को सदस्य बनाया। इस अवसर पर एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, सदस्यता अभियान जिला संयोजक संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, चेयरमैन सुधीर सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेशचंद्र साहू, विवेकानन्द गुप्ता, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा,मनोज पुरवार, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश यादव, राजर्षी शुक्ला, देशराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, राकेश चौहान, धीरेंद्र सिंह, राकेश बाजपेई, अनूप तिवारी, अमित निगम, अनूप सिंह, श्यामबाबू पाल, राजू सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राखी सिंह, आर्या गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages