अलग-अलग स्थानां से दो गांजा तस्कर दबोचे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 27, 2024

अलग-अलग स्थानां से दो गांजा तस्कर दबोचे

दोनों के पास से तीन किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद

फतेहपुर, मो. शमशाद । मलवां व गाजीपुर थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवां थाने के उपनिरीक्षक योगेश कुमार यादव व उपनिरीक्षक मधुसूदन वर्मा अपने हमराही सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्कर सुनील कुमार पुत्र स्व. रामविशाल निवासी कोराई थाना मलवां को एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मु0अ0सं0 220/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस में कांस्टेबल सतीश सिंह, अवधेश राजपूत भी शामिल रहे। इसी तरह गाजीपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा अपने

पुलिस टीम की गिरफ्त में गांजा तस्कर।

हमराही उपनिरीक्षक व सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी गांजा तस्कर रोहित सिंह पुत्र रंगपाल सिंह निवासी ग्राम सरकी थाना गाजीपुर को 02 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ लगभग एक दर्जन मुकदमें भी पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक सावन कुमार पटेल, कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, रोहित यादव, अनूप शुक्ला शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages