सफाई भी चाहिए, टैक्स भी चाहिए
यूजर चार्ज नहीं दिया तो कार्रवाई
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूटधाम नगर पालिका परिषद में रविवार को स्वच्छता और राजस्व वसूली को लेकर सख्त तेवर देखने को मिले। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में साफ-सफाई व्यवस्था, यूजर चार्ज वसूली और कर संग्रह की प्रगति का गहन आकलन किया गया। अधिशासी अधिकारी लाल जी की मौजूदगी में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शहर के सभी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से स्वच्छता के तहत यूजर चार्ज की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए और इसे अप्रैल से टैक्स के साथ लागू कराया जाए। बैठक में यह भी सामने आया कि नगर में 313 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि मानक के अनुसार 60 कर्मचारियों की कमी है। इस पर प्रभारी अधिकारी ने जल्द भर्ती कर यह कमी दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी व्यक्ति या
![]() |
| समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारीगण |
प्रतिष्ठान के सामने कूड़ा फेंकते या ढेर लगाते हुए पाया गया तो उस पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई तय होगी। सफाई नायकों को ऐसे लोगों की सूची एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश दिए गए। राजस्व वसूली की स्थिति पर भी नाराजगी जताई गई, क्योंकि 1 करोड़ 54 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक मात्र 26 हजार रुपये ही वसूले जा सके हैं। कर निरीक्षक राहुल पांडे और उनकी टीम को मार्च तक लक्ष्य के अनुरूप वसूली तेज करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए नए पार्किंग स्थल विकसित करने और विज्ञापन होर्डिंग के टेंडर जल्द पूरा करने की भी योजना पर जोर दिया गया।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment