होम्योपैथिक विभाग ने शिविर लगाकर वृद्धाश्रम में किया निःशुल्क औषधि वितरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 23, 2026

होम्योपैथिक विभाग ने शिविर लगाकर वृद्धाश्रम में किया निःशुल्क औषधि वितरण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  । आयुष विभाग उत्तर प्रदेश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट इला चैधरी के आदेशानुसार होम्योपैथिक विभाग द्वारा शुक्रवार को समाज कल्याण निदेशालय द्वारा सहायतित एवं देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति द्वारा संचालित वृद्धजन आश्रम विनायकपुर मे निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन आश्रम प्रबंन्धक कामता प्रसाद की उपस्थिति मे किया गया। शिविर मे वृद्धाश्रम मे उपस्थित कुल 70 वृद्धजन (पुरूष एवं महिला) का स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। मुख्य रूप से मानसिक रोग, गठिया


जोड दर्द, कमर दर्द, गैस कब्ज, नेत्र सम्बन्धी रोग, कमजोरी एवं लू से बचाव संबन्धित दवा का वितरण किया गया। शिविर मे डाॅ. दिलीप सिंह जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, डाॅ. प्रभू सिंह, अजय सिंह फार्मासिस्ट, शिवम शुक्ला, आलोक कुमार पाण्डेय एवं आशानन्दन, योग प्रशिक्षक आदि ने सेवा कार्य किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages