मुख्य विकास अधिकारी ने कटैया डांडी में चौपाल लगाकर किया निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 23, 2026

मुख्य विकास अधिकारी ने कटैया डांडी में चौपाल लगाकर किया निस्तारण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : शासन के मंशानुरूप जन-समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शुक्रवार को विकासखंड मऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटैया डांडी में मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजित चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार परक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जनचैपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं व मांगों के संबंध में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए गए। मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल ने प्राप्त सभी


प्रार्थना-पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त संदर्भों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए। जनचैपाल में प्राप्त किसी भी शिकायत या प्रार्थना-पत्र के निस्तारण में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और पीड़ित को पूर्ण न्याय सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मऊ ओमप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी व विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, सचिव तथा भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages