चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा देशवासियों के समक्ष की गयी अपील के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद के सर्राफा/बुलियन व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। जिलाधिकारी गर्ग ने व्यापारियों से अपील की कि जब तक अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जाती हैं तब तक सभी व्यापारी सोने के बिस्कु/ईंट/ठोस सोना खरीदने से बचें एवं सरकार का उद्देश्य बुलियन निवेश को हतोत्साहित करना है। आभूषण निर्माण व बिक्री पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ेगा। डिप्टी कमिश्नर जी.एस.टी. विक्रम अजीत ने बताया कि भारत
विश्व में सबसे ज्यादा सोने का आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा भण्डार पर दबाब पड़ता है। उन्होंने व्यापारियों की शंकाओं को दूर करतें हुए बताया कि सोने-चांदी के आभूषण के निर्माण व बिक्री पर किसी भी प्रकार की रोक नही है। ग्राहकों से पुरानी ज्वैलरी लेकर उन्हे गलाकर आभूषण बनाकर बिक्री जाए। परन्तु ग्राहकों को सोने के बिस्कुट/ईंट न बेंचे जाए। पुलिस अधीक्षक ने भी व्यापारियों की समस्याओं को सुना और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का आश्वासन दिया और सभी व्यापारियों से अपील की कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों मे सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं।
बैठक में मौजूद सभी व्यापरियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि हम सभी लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ हैं व देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार की इस मुहिम में साथ देगें। इस बैठक मे सर्राफा एसोसियेशन की तरफ से राजेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, उदय सोनी, अशोक सोनी, उमेश सोनी, हर्षित अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, लक्ष्मण सोनी आदि मौजूद रहे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment