अवैध परिवहन पर एडीएम की बड़ी कार्रवाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 23, 2026

अवैध परिवहन पर एडीएम की बड़ी कार्रवाई

300 वाहनों की जांच में 27 गाड़ियां थानों में बंद

बांदा, के एस दुबे । जिला प्रशासन ने अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी  के निर्देश पर बीती रात जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संयुक्त कार्रवाई से खनिज माफियाओं और ओवरलोड वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने दिनांक 21 मई 2026 की रात 10 बजे से लेकर 22 मई की भोर 3 बजे तक अलग-अलग मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालू/मौरंग से लदे लगभग 250 से 300 वाहनों को रोककर उनके प्रपत्रों की जांच की गई। लंबी चली इस जांच पड़ताल में कुल 27 वाहन ऐसे पाए गए, जो या तो बिना वैध परिवहन प्रपत्र एमएम-11/रॉयल्टी के चल रहे थे या फिर उनमें तय मात्रा से अधिक उपखनिज लोड


था। पकड़े गए वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें अलग-अलग थानों की कस्टडी में दिया गया और कुछ का मौके पर ही चालान काटा गयारू  सबसे ज्यादा 17 वाहनों को पकड़कर मटौंध थाने की सुपुर्दगी में दिया गया।  05 वाहनों को गाजीपुर पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया। 02 वाहनों को पैलानी थाने में खड़ा कराया गया।  03 वाहनों का मौके पर ही ऑनलाइन चालान किया गया। इस बडी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने के लिए जिले के आला अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे। टीम में उपजिलाधिकारी बांदा, उपजिलाधिकारी पैलानी, उपजिलाधिकारी बबेरू, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, खान अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बांदा शामिल रहे। खान अधिकारी ने बताया कि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages