मारपीट से पीड़ित युवक ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 9, 2026

मारपीट से पीड़ित युवक ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के महर्षि विद्या मंदिर के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक ने पड़ोसियों पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरेश पुत्र सन्तलाल ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग लंबे समय से उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि पूर्व में भी इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायती पत्र के

शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित युवक। 

अनुसार 27 मई की रात करीब 2.30 बजे आरोपितों ने फिर से जातिसूचक गालियां देते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज कराया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी आरोपित लगातार उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं। उसने यह भी कहा कि पहले दी गई शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई न होने से उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। सुरेश ने डीएम व एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए नामजद आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages