जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर आप चिन्तित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 9, 2026

जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर आप चिन्तित

आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिलाधिकारी को

बांदा, के एस दुबे । आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह ने जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। आप जिलाध्यक्ष द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा कि लखनऊ हाई कोर्ट में अधिवक्ता साथियों पर अचानक किए गए लाठी चार्ज एवं हाथ में  रामचरितमानस लिए हुए अधिवक्ता पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई गई। आम आदमी पार्टी अधिवक्ता प्रकोष्ठ एडवोकेट भूपेंद्र शुक्ला एवं बांदा यूनिट इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं तथा बांदा के समस्त अधिवक्ता साथियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए डीएम बांदा से अनुरोध करते हैं। प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फीस


वसूलना कॉपी किताबें, बैग एवं जूता एवं अन्य सामग्री , भारी भरकम कमीशन के चक्कर में स्कूल द्वारा बताए गए दुकान से ही लेने के लिए अभिभावकों को बाध्य करना। जिससे गरीब आदमी इस महंगाई में कैसे अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ा सकता है।  मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर द्वारा बाहर अपने महंगे प्राइवेट अस्पताल में इलाज करना तथा गरीब आदमी की पूरी पूंजी का शोषण करना। 

अन्य मांगों का उल्लेख करते हुये कहा कि जिला कारागार बांदा में नीतीश पाल की असामयिक मृत्यु से पाल समाज में बहुत बड़ा रोष व्याप्त है हम इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं। केन नदी में हो रहे अवैध खनन से केन नदी का सीना छलनी करने वाले खनन माफियाओं पर कार्यवाही एवं केन नदी को टूरिस्ट प्लेस घोषित करते हुए उसमें नाइट शो एवं नौकविहार की सुविधा बांदा वासियों को दी जाये। एवं केन नदी के पुल के ऊपर जाल  लगाया जाए।जिससे लोग नदी में कूद कर आत्महत्या ना करें। आज के इस कार्यक्रम में जिला महासचिव डॉक्टर अमित कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सविता,जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार दद्दा, भावी प्रत्याशी जिला पंचायत कलीम भाई, जिला सचिव अमित गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इंजीनियर संदीप तिवारी,आदि साथी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages