40वें दिन भी जारी रहा शीतल जल एवं छबील वितरण
बांदा, के एस दुबे । भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी की प्रेरणा से जजी चौराहे पर लगाए गए शीतल जल एवं छबील वितरण शिविर का आज 40वां दिन रहा। तारण तरण दिगंबर जैन धर्मशाला समिति एवं संपूर्ण दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित इस सेवा कार्य के अंतर्गत राहगीरों को शीतल जल, पेठा, चना, बिस्किट एवं छबील का वितरण कर गर्मी से राहत प्रदान की गई। आज आयोजित कार्यक्रम में स्वयं जिलाधिकारी अमित आसेरी ने उपस्थित होकर राहगीरों को छबील वितरित की तथा इस पुण्य एवं मानव सेवा के कार्य में निरंतर सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाजसेवियों एवं सामाजिक संगठनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से संचालित ऐसे जनहितकारी प्रयास मानवता
की सच्ची सेवा का उदाहरण हैं। कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, समाजसेवी एवं पत्रकार सुनील सक्सेना, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्रीचंद्र चौधरी, यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह तथा स्टेनो शाकिर अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस सेवा अभियान का आयोजन तारण तरण दिगंबर जैन धर्मशाला समिति एवं संपूर्ण दिगंबर जैन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपत जैन, प्रकाश चंद जैन, मुकेश जैन, रत्नेश जैन, योगेश जैन, रजनीश जैन, अमित जैन, दिलीप जैन, राहुल जैन, गोलू जैन, दीपक जैन, मीकू जैन, संजू जैन, रबल जैन एवं पूरन कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। लगातार 40 दिनों से चल रहा यह सेवा अभियान सामाजिक समरसता, मानवता और जनसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल बन गया है, जिसकी नगरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।


No comments:
Post a Comment