टप्पेबाजी व चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 9, 2026

टप्पेबाजी व चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

छोटू गैंग के सदस्य गिरफ्तार पुलिस की रडार से बाहर छोटू

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा टप्पेबाजी कर रुपए छीनकर भागने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन पर जनपद में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा कस्बे सहित जनपद के अलग-अलग जगह पर टप्पेबाजी कर रुपए छीन कर भागने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे की बबेरू मे पिछले दिनों अलग-अलग जगह पर दो वृद्धो के जेब से रुपए छीन कर भागे थे, जिसमें पीड़ित की तहरीर पर बबेरू कोतवाली मे अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस टप्पे बाजो की तलाश कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना


पर बाइक में सवार अनुराग यादव पुत्र शिव प्रसाद व राजकुमार पुत्र रामराज, कैलाश पटेल पुत्र छंगू निवासी तीनो ओझा नगर लोहरा थाना कमासिन को गिरफ्तार किया गया, जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो यह पूरे जनपद में घूम-घूम कर टप्पे बाजी का काम करते थे, जिसमे तीनों अभियुक्त कैलाश पटेल पुत्र छंगू पटेल राजकुमार पुत्र रामराज, अनुराग यादव पुत्र शिव प्रसाद निवासी तीनों ओझा नगर लोहारा थाना कमासिन के खिलाफ बबेरू कोतवाली में तीनों अभियुक्तों का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्रभारी  निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, मनीष कुमार शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा बबेरु हेड कांस्टेबल रजनीश पाण्डेय राहुल कुमार, पवन कुमार कांस्टेबल नरेश अहिरवार  अमित यादव मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages