मृतक परिजनों को दी सांत्वना, प्रदेश सरकार की नीतियों की भर्त्सना
बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार आज पूर्व एमएलसी जयवन्त सिंह व बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बिसंडा ब्लॉक का दौरा किया। जनपद- बांदा में बालू से भरे एक ट्रक द्वारा बिसंडा कस्बे के दो अलग-अलग स्थानों पर कुचल कर 7 लोगों की हत्या कर दिये जाने सम्बन्धी घटना में वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु- प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यगण बिसंडा ब्लॉक के ग्राम घूरी व ग्राम कोर्रही में पहुँचकर पीड़ित परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा स्थानीय प्रशासन से मिलकर उक्त घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही व पीड़ित परिवारजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की।
बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि बिसंडा ब्लाक में 27 मई को एक ही दिन में बिसंडा कस्बे में दो जगहों पर ओवरलोड बालू भरे ट्रक द्वारा 7 लोगों को रौंदकर हत्या कर दी गई, जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मृतकों के परिवारों से मिले एवं उन्हें सांत्वना दी, न्याय का भरोसा दिलाया। जनपद के बिसंडा कस्बे से पहले बांदा रोड पर नहर के पास एक रिटायर्ड शिक्षक निवासी ग्राम घूरी रामेश्वर प्रसाद अनुरागी को रौंदता है, उनकी मौके पर मृत्यु हो जाती है, इसके बाद यही ट्रक ओरन रोड पर बिसंडा कस्बे में आगे एक ई रिक्शा को रौंद देता है, रौंदने से मौके पर पांच लोग काल कलवित हो जाते हैं, तथा एक की मृत्यु अस्पताल में हो जाती है, इस प्रकार सात लोगों को रौंदकर ट्रक चालक ट्रक को लेकर भाग जाता है, प्रत्यक्षदर्शियों ने बतलाया कि कुछ लोग ओवरलोड बालू भरे ट्रक चलवाते हैं, जो उत्तर प्रदेश के बांदा व मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संबंधित है, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से अवैध एवं ओवरलोड बालू की जबरदस्त ढुलाई चल रही है, सड़के ध्वस्त हो रही है, तथा मौतें भी हो रही हैं।
ग्राम कोर्रही जहां के छह लोग काल कलवित हुए, जिसमें सोहन पुत्र रामलाल, राकेश पुत्र लोटन, ममता पत्नी मुन्ना श्रीवास, नवीन पुत्र शरीफ, शहबाज पुत्र शेरू, साफिया पुत्री शेरू हैं, इन मृतकों के परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया, कई लोग घायल हैं, जो कि विभिन्न जगहों में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं । दौरे के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व व राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व को पूरी घटना की जानकारी दी। प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवारों के प्रति प्रशासन ने घोर सम्वेदनहीनता का परिचय दिया। तेरहवी के दिन तक न कोई आर्थिक सहायता दी गयी और न ही कोई-अधिकारी आंसू पोछनें आया।
पूर्व एम एल सी जयवन्त सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ में प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, एआईसीसी प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट, पीसीसी पवन देवी कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, बिसंडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा व बबेरू ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता उपस्थित रहे। साथ में एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, जिला कांग्रेस कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, जितेन्द्र गुप्ता, लालबाबू राजपूत भी उपस्थित रहे। क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रईस अहमद ने मौके पर रहकर ग्रामीणों से मिलवाया। बांदारू यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर चित्रकूटधाम परिक्षेत्र में अभेद्य सुरक्षा, क्प्ळ और कमिश्नर ने खुद संभाली कमान बांदा (उत्तर प्रदेश)रू उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। 08, 09 और 10 जून (2026) तक चलने वाली इस त्रिस्तरीय परीक्षा को लेकर चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सभी जनपदों में सुरक्षा के कड़े और व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।


No comments:
Post a Comment