देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश झांसी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम-करारी-01 के अंतर्गत तृतीय दिवस की कार्यशाला (दिनांक 09 जून 2026)
झांसी विकास प्राधिकरण सभागार में दिनांक 09 जून 2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम-करारी-01 के अंतर्गत निर्मित 756 आवासों के आवंटियों हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। नगर नियोजक, झांसी विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में आवंटित आवासों के विक्रय-विलेख हेतु बैंक ऋण प्राप्त करने एवं देय धनराशि जमा करने संबंधी जानकारी प्रदान की गई। सर्वप्रथम नगर नियोजक श्री विजय कुमार सिंह द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी आवंटियों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अर्न्तगत आवंटित आवास की उपयोगिता के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
उक्त कार्यशाला में उपस्थित आवंटियों द्वारा भवनो की देयता के सापेक्ष ऋण प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में नगर नियोजक से अपनी पृच्छा व्यक्त की गई, जिनका नगर नियोजक द्वारा आवंटियों को विस्तार से समझाया गया। कार्यशाला मे उपस्थित विभिन्न बैंको के अधिकारियों ने अपनी-अपनी शाखा से ऋण प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध मे समस्त आवंटियों को आवश्यक प्रपत्रो के सम्बन्ध मे बताया गया तथा आश्वासन दिया गया कि आवंटियों को प्रपत्र पूर्ण किये जाने पर शीघ्र ऋण उपलब्ध करा दिया जायेगा।
उक्त तीन दिवसीय कार्यशाला में लगभग 450 आवंटियों ने प्रतिभाग कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित आवासों के विक्रय-विलेख, बैंक ऋण एवं देय धनराशि जमा करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। नगर नियोजक द्वारा समस्त आवंटियों को अवगत कराया गया कि यदि आवंटियों द्वारा दिनांक 10.06.2026 को दोपहर 12:30 बजे से पूर्व आवंटित आवास के सापेक्ष देयता का भुगतान ऋण अथवा स्वंय के संशाधनो से कर दिया जाता है तो दिनांक 10.06.2026 को उक्त भवनो का विक्रय विलेख सम्पादित करा दिया जायेगा। उक्त कार्यशाला में झांसी विकास प्राधिकरण के नगर नियोजक, प्राधिकरण के कर्मचारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं उनके कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। अन्त मे कार्यशाला धन्यवाद के साथ समाप्त हुई।


No comments:
Post a Comment