शोल्डर-आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा का पहला दिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 9, 2026

शोल्डर-आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा का पहला दिन

आयुक्त और डीआईजी ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

बांदा, के एस दुबे । सोमवार को परीक्षा के पहले दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए खुद चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक और चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त (कमिश्नर) जमीन पर उतरे। दोनों आला अधिकारियों ने बांदा जनपद के प्रमुख परीक्षा केंद्रों, जिनमें पंडित जे.एन.पी.जी. कॉलेज और नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं, का सघन भ्रमण किया। अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और तैनात केंद्र व्यवस्थापकों व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरे परिक्षेत्र को जोनल और सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहाँ मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मुस्तैदी सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। हाईटेक निगरानीरू सभी केंद्रों के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है, जिसका सीधा जुड़ाव आधुनिक कंट्रोल रूम से है।


परीक्षार्थियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए शहरों में यातायात रूट डायवर्जन और सुदृढ़ ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू किया गया है। डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र का  परीक्षा केंद्रों पर आने वाले हर एक अभ्यर्थी की सघन चेकिंग (फिस्किंग) की जाए। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल या प्रतिबंधित उपकरण को अंदर ले जाने की अनुमति कतई न दी जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर खुफिया तौर से नजर रखी जाए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, सॉल्वर गैंग की सक्रियता, नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई (रासुका व गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं) की जाएगी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र पुलिस इस महापरीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पूरी तरह पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages