अपहरण का पर्दाफाश: नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 9, 2026

अपहरण का पर्दाफाश: नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कई मामलों में वांछित निकला आरोपी, भेजा गया जेल

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चांदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चांदपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 83/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित नाबालिग अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस जांच के दौरान मामले में वांछित अभियुक्त रामसरण उर्फ सोनू पुत्र रामबाबू सविता निवासी बड़िगवां थाना चांदपुर को गिरफ्तार

पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी।

कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा चोरी के मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान अपहरण के मुकदमे में भी वह वांछित चल रहा था। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अविनाश कुमार, कांस्टेबल अजय यादव, महिला कांस्टेबल सुजाता पाल तथा महिला कांस्टेबल अंशु की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नाबालिग की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी से चांदपुर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages