भाजपा मंडल अध्यक्ष को महिलाओं ने पीटा, वीडियो वायरल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 8, 2023

भाजपा मंडल अध्यक्ष को महिलाओं ने पीटा, वीडियो वायरल

दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर, जिला अस्पताल रेफर 

फतेहपुर, मो. शमशाद । चुनावी रंजिश के चलते हुई मारपीट में भाजपा नेता और परिवार की दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर महिलाओं द्वारा भाजपा नेता की लाठी-डंडों और चप्पलों से पिटाई करते देखा जा सकता है। हालांकि वायरल वीडियो की समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। उधर, मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से हालात नाजुक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आंबी गांव निवासी भोला भाजपा के मंडल अध्यक्ष है। बताया जा रहा है कि प्रधानी के चुनाव को लेकर गांव में दो गुट है। भोला के विरोधी गुट से सोमवार की देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान गांव के ही विरोधी गुट की दो महिलाओं सहित शिवकरन, सुरेश, राजेन्द्र आदि

भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई करतीं महिलाएं।

लोगों ने भोला पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसका किसी ने महिलाओं द्वारा भाजपा नेता को लाठी डंडों से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीण भी भी मौके पर दौड़कर पहुंचे। यह देख आरोपी मौके से भाग निकले। मारपीट के दौरान भोला सहित परिवार के श्रीराम और उसका बेटा दिलसेन के साथ सीमा देवी पत्नी सुदामा व नीलम पत्नी कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि भाजपा नेता के साथ मारपीट की गई है। तहरीर के आधार पर मामले में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages