जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले का जिले का एक प्रतिनिधि मंडल
फतेहपुर, मो. शमशाद । जिले के व्यापारियों की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई। जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिले में गठन करने का निर्णय लिया गया। जिले के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बसंल से लखनऊ जाकर मुलाकात करेगा। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रभारी संजय गुप्ता व संचालन युवा व्यापारी नेता बृजेश सोनी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल सदैव व्यापारी हितों के लिए लड़ाई लड़ते हैं। व्यापारियों के सम्मान के लिए वह हमेशा साथ खड़े रहते हैं। व्यापारी नेता राम प्रकाश गुप्ता व विनय शरण ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा
![]() |
| बैठक करते व्यापारी नेता। |
व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष करने का ही फल है कि मुख्यमंत्री ने बीस अगस्त को व्यापारी कल्याण दिवस की घोषणा की है। जिससे संपूर्ण प्रदेश के व्यापारियों में खुशी एवं हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है। नेता द्वेय ने कहा कि जल्द ही जिले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया जायेगा। जिससे जनपद के व्यापारियों को भी प्रदेश सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। यह तभी संभव होगा जब जनपद का जिलाध्यक्ष जागरूक व तेज तर्रार हो। शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करके संगठन विस्तार के बारे में चर्चा करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए बृजेश सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण प्रदेश में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का श्रेय पूर्ण रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। अब व्यापारियों का शोषण पूरी तरह से बंद हो गया है। इस मौके पर विनोद गुप्ता, मो. अलीम, संजय जौहरी, चंद्र प्रकाश गुप्ता, मुकीम, पंकज त्रिपाठी, संतोष सिंह राजू, रज्जन गुप्ता, सोनू गुप्ता, अनीस, शकील अकबर, सोल्डी गुप्ता, शुभम, अमित सोनी, जिया उद्दीन राजू, गुड्डू मोदनवाल, अमित शरण, राकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, अजय गुप्ता, मो. समी, अनुराग तिवारी, शमीम, सौरभ, बब्लू राईन भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment