युद्ध स्तर पर चलेगा सदस्यता अभियान : हिमांशु - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 29, 2024

युद्ध स्तर पर चलेगा सदस्यता अभियान : हिमांशु

फतेहपुर, मो. शमशाद । उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की एक बैठक अचल प्रशिक्षण केंद्र तुराबअली का पुरवा में जिलाध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय 2800 ग्रेड पे का मुद्दा कोर्ट में चल रहा है वह जल्द ही अपने पक्ष में होगा। कहा कि हम लोगों को 2000 ग्रेड का वेतन मिल रहा है जबकि सीनियरों को 2800 ग्रेड पे मिल रहा है। इसमें 2000 ग्रेड पे वाले साथियों को 11000 से 12000 रूपए हर महीने नुकसान हो रहा

सदस्यता अभियान के लिए निकलते संगठन के पदाधिकारी।

है। प्रांतीय संगठन कोर्ट के माध्यम से लड़ाई लड़ रहा है। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए हम युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसमें हर सदस्य को सौ रूपए प्रतिमाह की दर से बारह महीने का बारह सौ रूपए सदस्यता शुल्क जमा करना है। संगठन के सभी पदाधिकारी पीएचसी व सीएचसी जाकर सदस्यता अभियान को जल्द से जल्द पूरा करेंगे। 2800 ग्रेड पे की लड़ाई में सदस्यता शुल्क में तेजी लाने हेतु कहा गया। जिन्होने अभी तक सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया है वह जल्द से जल्द जमा कर दें जिससे अधिक से अधिक धनराशि देकर प्रदेश संगठन का सहयोग किया जा सके। बैठक का संचालन महामंत्री रवि मिश्रा ने किया। इस मौके पर शौर्य श्रीवास्तव, अनिल कुमार, गुलाब पटेल, शैलेंद्र अवस्थी, अजय कुमार, हेमचंद्र, रविकांत श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। 


1 comment:

Post Bottom Ad

Pages