संगठित होकर कार्य करने से मिलता है हर मुकाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, January 31, 2025

संगठित होकर कार्य करने से मिलता है हर मुकाम

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यशाला में बोले मुख्य अतिथि अरुण

वर्तमान में गैर शैक्षणिक कार्यों के बोझ तले दबा हुआ है शिक्षक

बांदा, के एस दुबे । स्वराज कालोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक चित्रकूटधाम मंडल अरुण कुमार ने कहा कि संगठित होकर कार्य करने से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक ब्लाक में शिक्षकों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। कहा गया कि वर्तमान में शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्यों के बोझ तले दबा हुआ है। कार्यशाला में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्यों के बोझ तले दबा हुआ है। इससे शिक्षकों की मनोदशा बिगड़ रही है। शिक्षण कार्य जैसे कहीं खो गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में शिक्षकों के सामने आने वाली समस्याओं को ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री व अन्य पदाधिकारियों द्वारा रखा गया। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अरुण कुमार ने कहा शिक्षक शब्द गरिमा का शब्द है। मिलकर कार्य करने से कुछ भी हासिल किया जा

कार्यशाला के दौरान मौजूद शिक्षक संघ पदाधिकारी।

सकता है। बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने कहा सबको मिलकर काम करना है,सभी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा नरेंद्र कुमार ने कहा लेखा संबंधी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।शिक्षकों से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में रिक्त पदों के सापेक्ष पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। इसमें संतोष सिंह कछवाह को जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सोनी को संगठन मंत्री, इंद्रपाल पाल को संघर्ष संयोजक जितेंद्र पटेल को प्रचार मंत्री व जिला मीडिया प्रभारी के पद पर अनिल कुमार वर्मा, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अमित मिश्रा,आलोक रंजन पांडेय को मनोनीत किया गया।तहसील सह प्रभारी सदर के पद पर जसवंत सिंह परिहार को मनोनीत किया गया। ब्लॉक तिंदवारी के उपाध्यक्ष पद पर भरत सिंह,संगठन मंत्री पद पर उदय वीर सिंह, उप मंत्री पद पर विकास तिवारी, पूजा सिंह को संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि ब्लॉक कमासिन में प्रशांत मिश्रा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, शिवम् सिंह पटेल को संघर्ष समिति का उपाध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार वर्मा को संघर्ष समिति का संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया। ब्लॉक नरैनी में कमलेश प्रसाद को उप मंत्री और गौतम पटेल को संघर्ष समिति का संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया। ब्लॉक बिसंडा के अजय कुमार गौतम को बिसंडा संघर्ष समिति का संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। जिला मंत्री प्रजीत सिंह ने कहा कि शिक्षक पूरी शिद्दत से अपना कार्य कर रहा है, मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप ,संयुक्त मंत्री जयकिशोर दीक्षित सहित समस्त ब्लॉक के अध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंत्री, तहसील प्रभारी, सह प्रभारी समस्त जिला पदाधिकारी व समस्त महिला पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages