गोलीकांड में घायल प्रधान को फरार आरोपी दे रहा धमकी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, January 31, 2025

गोलीकांड में घायल प्रधान को फरार आरोपी दे रहा धमकी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताए हालात

बांदा, के एस दुबे । तेंदुरा गांव के प्रधान व कलमकार को गोली मारने वाला फरार एक आरोपी उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
तेंदुरा गांव के तीसरी बार प्रधान निर्वाचित हुए रामलाल जयन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पूरे मामले से अगवत कराया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में रामलाल के साथ हुई घटना का उल्लेख किया। बताया कि फरार एक आरोपी एक बार फिर से प्रधान को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। मालूम हो
रामलाल जयन

कि बिसंडा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। लेकिन एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब वह प्रधान को धमका रहा है और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में यह भी बताया गया कि मुकमी पुलिस घटनास्थल व गोलियों से घायल रामलाल का बयान तक लेने नहीं गई और न ही उनकी सुरक्षा के कोई उपाय किए। पीड़ित प्रधान ने मुख्यमंत्री से सुरक्षा दिए जाने और फरार आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages