बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में हुई घटना
बांदा, के एस दुबे । ससुराल में युवती का शव कमरे के अंदर पंखे की हुक पर फंदे के सहारे लटकता पाया गया। शव देखते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने ससुराली जनो पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति,सास, ससुर, जेठ,देवर, के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी विनय कुमार ने अपनी दो बेटी 21 वर्षीय संध्या, और 20 वर्षीय राधा की शादी बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में 11 मार्च 2024 को एक की घर में की थी। शादी के बाद से ही संध्या का पति रामानुज समेत परिवार के लोग
मृतका संध्या की फाइल फोटो |
दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करते थे। न देने पर ससुराली जन संध्या को प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाया गया। लेकिन वह लोग नही मानते थे। जेठ बलराम उर्फ रज्जू ने सघ्या को लाठी से पीटा जिससे वह जख्मी हो गई। सूचना पाकर पिता विनय कुमार अपनी बेटी को लिवाने ससुराल गया तो ससुराली जनो ने भेजा नही। उसे वापस कर दिया। विनय का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराली जनो ने उसकी बेटी को मारपीट कर मार डाला। आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। वह मृतका के ससुराली जनो का कहना था कि जेठ और ससुर दोनो लोगो ने साथ बैठकर शराब पिया। नशे होने पर जेठ ने परिवार के सभी लोगो को पीटा। पिटाई से क्षुब्ध होकर संध्या ने फांसी लगाकर खुकदुशी कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति रामानुज, सास कमला देवी, ससुर जगन्नाथ, जेठ बलराम, देवर दयानिधि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
No comments:
Post a Comment