कानपुर, प्रदीप शर्मा - न्यू दस्तक क्लासेस काकादेव कानपुर में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रतिययोगी परीक्षाओं एसएससी एवम उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में अंतिम रूप से चयनित होने पर 300 से अधिक विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सामुदायिक पार्क में न्यू दस्तक संस्थान द्वारा बुधवार को कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अरुण पाठक, विभाग सह संपर्क प्रमुख आरएसएस मुकेश के द्वारा दीप प्रज्वलन एवम सरस्वती वंदना से हुई । विशिष्ठ अतिथि डॉ शैलेंद्र द्विवेदी एवम जिलामहामंत्री राहुल मिश्रा ने न्यू दस्तक क्लासेज के डायरेक्टर
विकास पाठक के साथ मिलकर अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों को शील्ड एवम मैडल पहनाकर सम्मानित किया एवम उनके स्वर्णिम भविष्य का आशीर्वाद दिया। इसके अतिरिक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश चौधरी कमिश्नर सेल टैक्स,राजेश पांडे आईजी, लल्लन सिंह डीआईजी, महेंद्र सिंह डीआईजी, अनुराग पटेल आईएएस, समेत समाज के कई नामचीन हस्तियां मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment