माधौबेड़िया सरकार मंदिर पर शोभायात्रा में डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में उमड़ा जनसैलाब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 28, 2025

माधौबेड़िया सरकार मंदिर पर शोभायात्रा में डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में उमड़ा जनसैलाब

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश, झाँसी। शनि जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी माधौबेड़िया सरकार मंदिर पर भव्य शोभायात्रा, भंडारा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन प्रारम्भ हुआ। यह कार्यक्रम शनि उपासक मंत्र शास्त्री पिल्ली महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाता है। माधौबेड़िया मंदिर जनपद का सबसे प्राचीन शनि मंदिर है। झाँसी के राजा गंगाधर राव के पिता माधव राव ने इस मंदिर का निर्माण कराया था इसीलिए इस मंदिर का नाम माधौबेड़िया सरकार मंदिर है। आज मंदिर से आयोजित शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर संदीप सरावगी उपस्थित रहे, जिन्हें तिलक व माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की गई, यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। रथ पर शनि देव को विराजमान कर शहर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई शनि देव के गगन भेदी नारों व पुष्पवर्षा के साथ यात्रा मार्ग पूर्ण कर मंदिर पर ही समाप्त हुई। इस अवसर पर डॉक्टर


संदीप ने कहा शनि देव न्याय के देवता हैं जिन्हें अच्छे और दण्डित करने वाले दोनों रूपों में जाना जाता है। शनिदेव पर जिसकी दृष्टि वक्र हो जाए उसका अहित निश्चित है। वहीं शनिदेव के प्रसन्न होने पर व्यक्ति धन-धान्य से पूर्ण हो जाता है। इस बार शनि जयंती पर बहुत दुर्लभ संयोग बना है हम सभी को सदैव अच्छे कार्य करना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए कि हमारे द्वारा किसी का अहित न हो। इस अवसर पर अमन सोनी, अनिल वर्मा, रिजवान, विनोद कुमार रायकवार, अशोक कुमार, सुशांत गेड़ा, राहुल रायकवार, अरुण पांचाल, आशीष विश्वकर्मा, मास्टर मुन्नालाल, शिवम कुमार कानपुर, धर्मेंद्र गुर्जर लकारा, राजकुमार मेहता, संदीप नामदेव, राजू सेन, भावना अग्रवाल, काली महाराज, सौरभ महाराज, मुकेश अग्रवाल, सुनीता सत्येंद्र पुरी, विनय सोनी, अंकित शर्मा, राहुल सोनी, अमित रायकवार, राजू रायकवार, अजय कांत पाठक, तुषार सोनी, संजय सोनी, संतोष वैद्य जी, जीतू सोनी, गिर्राज सोनी, कन्हैया पटेरिया, कमलेश कुशवाहा, भोले समतरी, दर्शन समतरी, धर्मवीर गुर्जर, कर्मवीर गुर्जर, सनी रायकवार, देवेंद्र सेन, नरेंद्र बुंदेला, अतुल बुंदेला, कृष्ण रायकवार, रवीश त्रिपाठी, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप नगरिया गहाई वैश्य पंचायत पंच आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages