गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 29, 2025

गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

गंगा तटों में स्वच्छता, प्रकाश, सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग

फतेहपुर, मो. शमशाद । गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंप कर गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर गंगा तटों की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं दुरुस्त किए जाने की मांग की। डीएम को दिए ज्ञापन में गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने बताया कि भारतीय परंपरा में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है जो पांच जून को है। जिसमें भिटौरा के ओम घाट में शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन होना है। गंगा दशहरा पर्व पर गंगा नदी में स्नान कर श्रद्धालु गंगा आरती एवं पूजन करते हैं। उन्होंने गंगा घाटों में सुरक्षा व्यवस्था तथा कुशल गोताखोरों की व्यवस्था किए जाने की मांग की। समिति के प्रदेश महामंत्री विनोद गुप्ता ने कहा

कलेक्ट्रेट पोर्टिको में डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े समिति के पदाधिकारी।

कि गंगा घाटों में प्रमुख रूप से भिटौरा स्थित पक्का घाट, ओम घाट, खुसरूपुर घाट, हाजीपुर गंगा घाट, आदमपुर गंगा घाट, रामचंद्र घाट, नौबस्ता घाट, शिवराजपुर गंगा घाट में सफाई व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि शाम को सभी घाटों में गंगा आरती एवं दीपदान भी गंगा भक्तों द्वारा किया जाना है इसलिए घाटों में प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संजय गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, बृजेश सोनी, अरुण कुमार जायसवाल एडवोकेट, नारायण गुप्ता, अनीत अग्रहरि, सुशील गुप्ता फौजी, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, आशीष अग्रहरि, रामस्वरूप गुप्त, वीरेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages