पीएम की अपील का दिखा असर, सूनी दिखीं सर्राफा की दुकानें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, May 12, 2026

पीएम की अपील का दिखा असर, सूनी दिखीं सर्राफा की दुकानें

ज्वैलर्स में रोष, कहा दुकानदारों के साथ कर्मचारी भी होंगे प्रभावित

सरकार से अन्य रास्ता अपनाए जाने की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । सोने की खरीद को एक वर्ष के लिए स्थगित करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सर्राफा की दुकानों में सन्नाटा छाया है अधिकतर दुकानों में इक्का दुक्का ग्राहक ही दिखाई दिये। आमतौर पर लोगों से भरी रहने वाले ज्वैलर्स की दुकानो में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। शादी ब्याह के सहालग का मौसम होने के बाद भी ग्राहकों से खाली दुकानें देखकर ज्वैलर्स व उनके कर्मचारी भी निराश हैं। माथे में चिंता की लकीरें है। मालिकों की स्थिति का अंदाज़ा देखकर दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों में भी खुद के परिवार को चलाने में आने वाली समस्याओं को लेकर डर का माहौल है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक उठा पटक वाले

सूनी पड़ी सर्राफा दुकान।

माहौल को देखते हुए मंहगाई को लेकर लोगों से बचत करने व गैर जरूरी चीज़ों की खपत को सीमित करने के साथ ही एक वर्ष के लिए सोने की खरीद को स्थगित करने की देशवासियों से अपील की थी। प्रधानमंत्री की अपील को देशवासी हमेशा गंभीरता से लेते है। पीएम की अपील पर सर्राफा कारोबारियों ने रोष व्यक्त किया खुद के व परिवार के प्रभावित होने व प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों व उनके परिवार के प्रभावित होने की दुहाई देते हुए अपील को वापस लेने व उनके लिए कोई अन्य व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।

सर्राफा कारोबारियों ने अपने-अपने अंदाज में बयां किया दर्द

फतेहपुर। सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पप्पन रसोगी का कहना रहा कि एक वर्ष के लिए सोने की खरीद को न करने की पीएम की अपील के बाद सर्राफा कारोबारियों की दुकाने ग्राहकों से सूनी है। दुकानों का भाड़ा, बिजली का बिल कर्मचारियों का वेतन जैसी समस्याओं से सर्राफा कारोबारी चिंतित है। अपने परिवार का भरण पोषण व बच्चों की पढ़ाई फीस फीस व इलाज आदि की समस्याओं को लेकर बेहद परेशान हैं। व्यापारियों के हिट में निर्णय न होने की दशा में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा कोई निर्देश आने के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम तय होने की बात कही। उधर सर्राफा कारोबारी अनांद स्वरूप रस्तोगी देश हित मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समर्थन

सर्राफा कारोबारी पप्पन रस्तोगी, आनंद स्वरूप रस्तोगी, बृजेश सोनी, मोनू रस्तोगी व रमेश सोनी।

जताते हैं। साथ ही सरकार से अन्य विकल्पों पर भी विचार करने की अपील करते है। जिसमे लोगों के पास निवेश के लिए रखे हुए सोने के बदले बांड जारी करने व उसे जब चाहे करंट रेट पर बेचने की सहूलित हो। पीएम की अपील पर बताया कि शादी ब्याह पर सोने के अभूषद परंपरा का हिस्सा है। प्रतिबन्ध के बाद भी लोग खरीद करेंगे जिस पर कार्रवाई होगी। निर्णय से कारखानों में काम कर रहे कारीगरों व प्रतिष्ठानों के कर्मियों में बेरोजगारी बढ़ेगी। सरकार कारोबारियों को बुलाकर कोई समाधान निकाले। सर्राफा कारोबारी रमेश सोनी ने बताया कि पीएम की अपील के बाद उनका सर्राफा का कारोबार थम सा गया है। इसी तरह चलता रहा तो उनके व परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। सरकार को स्वर्णकारों से मिलकर कोई समाधान निकालना चाहिये। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि जिले में एक हज़ार से अधिक आभूषण कारीगर है जो एक हज़ार से लेकर पांच सौ रुपये प्रतदिन पर काम करते है। पीएम की अपील के बाद ग्राहकों ने सोने की दुकानों में खरीद रोक दी है। पीएम की अपील के सर्राफा कारोबारी के साथ कारीगर, प्रतिष्ठानों में काम करने वाला कर्मचारी भी प्रभावित होगा। प्रधानमंत्री की अपील के बाद सरकार को सराफा कारोबारियों की समस्याओं को सुनना चाहिये। आर्थिक समस्याओं को देखते हुए, बच्चों की फीस चिकित्सा आदि के लिए कोई पैकेज दिया जाना चाहिये। दुकानों का किराया बिजली का बिल से राहत होनी चाहिये। सरकार से मांग के लिए संगठन की ओर से किसी तरह की पहल पर बताया कि शीर्ष नेतृत्व समस्याओं पर गंभीर है जल्द ही कोई निर्णय लेंगे उसके बाद ही कई रणनीति तय होगी। हरिओम ज्वैलर्स के संचालक मोनू रस्तोगी ने बताया कि वह प्रधानमंत्री की सभी अपील पर उनके साथ है कोई भी निर्णय सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठकर ही होना चाहिये था। ऐसी अपील से दुकानदारों के साथ ही उनके छोटे कर्मचारी प्रभावित होंगे। छोटे कारोबारियों के सामने दुकानों का भाड़ा व वेतन जैसी समस्याएं आएगी। उन्होंने सरकार की ओर से जल्द ही कोई समाधान मिलने व राहत दिए जाने की उम्मीद जताई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages